फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये कोर्ट में सुने जाएंगे मामले

Sat, 16 Sep 2017 06:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
विज्ञापन
court
विज्ञापन
न्यायमूर्ति अमर सिंह आज करेंगे राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन
विज्ञापन

जिला जजी में आज होगा आयोजन
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जिला जजी में आज राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। सुबह 10 बजे इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति और जिले के प्रशासनिक जज अमर सिंह चौहान इसका उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव डीएन सिंह ने बताया कि लोक अदालत में सुलह संधि और समझौतोें के आधार पर समझौतों का निस्तारण किया जाएगा। बैंक के कर्ज संबंधी मामलों का भी राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारण होगा। इस मौके पर भरण पोषण के मामलों को भी समझौतों के आधार पर निपटाया जाएगा। उन्होंने बताया कि सुबह 10 बजे हाईकोर्ट इलाहाबाद के न्यायमूर्ति अमर सिंह चौहान इसका उद्घाटन करेंगे। इधर, कारागार में बंद आरोपियों के मामलों की सुनवाई अब वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए किए जाने की व्यवस्था की गई है। जिला जजी में वीडियो कांफ्रेंसिंग हाल बनाया गया है। शनिवार को जनपद न्यायाधीश दिनेश कुमार शर्मा, स्पेशल जज एससीएसटी एक्ट पंकज कुमार उपाध्याय, अपर सत्र न्यायाधीश संजीव कुमार शर्मा, सीजेएम विकास नागर आदि ने वीडियो कांफ्रेंसिंग हाल का अवलोकन कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। रविवार को अपराह्न 4.30 बजे श्री चौहान इस हाल की भी लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें