फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार चालक ने साथियों संग  मजदूर के परिवार को पीटा 

Thu, 11 May 2017 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बरखेड़ा(पीलीभीत)। 
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तेज गति से गाड़ी न चलाने की बात कहने पर दिखाई गुंडई
विज्ञापन

पुलिस ने दर्ज की प्रधान समेत छह पर नामजद रिपोर्ट 

गाड़ी धीमी गति से चलाने की बात कहने पर कार सवार गुंडई पर उतारू हो गया। अपने साथियों को बुलाकर मजदूर के परिवार की पिटाई लगा दी। पुलिस ने तहरीर मिलने पर ग्राम प्रधान समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
बरखेड़ा क्षेत्र के ज्योराह कल्यानपुर गांव निवासी सोमपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार शाम को उसका सात वर्षीय बेटा घर के बाहर खेल रहा था। इस बीच गांव के बृजनंदन का रिश्तेदार तेज गति से कार चला रहा था। जिससे पीड़ित का पुत्र चोटिल होने से बच गया। इस पर परिवार वालों ने कार चालक से गाड़ी धीमी गति से चलाने की बात कही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इस पर कार चालक ने अपने साथियों को बुलाकर मारपीट शुरू कर दी। बीच बचाव कराने पर परिवार के लोगों को भी पीटा। शोर पर पहु़ंचे ग्रामीणों के शांत कराने पर आरोपी धमकी देकर भाग गए। इंस्पेक्टर राजेश कुमार मौर्य ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी प्रधान गोपाल, जानकी प्रसाद, धर्मपाल, अज्ञात कार चालक, अशोक, बृजनंदन के खिलाफ बलवा, मारपीट और तेजी व लापरवाही से गाड़ी चलाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।  पुलिस टीम को गांव भेजकर मामले की जांच कराई जा रही है। इधर दूसरे पक्ष ने भी मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। जिसके आधार पर सोमपाल, संतोष, प्रेमसागर, सुमेर लाल के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें