फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर हाइवे के किनारे खड़े गांव पिपरिया अगरू निवासी 50 वर्षीय मंगली प्रसाद को एक कार ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने चालक की जमकर पिटाई कर दी। इसी बीच मौके पर पहुंची पुलिस को चालक चकमा देकर भाग निकला। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर आरोपी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

हादसा रविवार की रात करीब नौ बजे हुआ। टनकपुर हाइवे पर स्थित गांव पिपरिया अगरू निवासी मंगली प्रसाद हाइवे के किनारे खड़ा था। इसी बीच पीलीभीत की ओर से आ रही कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। हादसा होने पर आसपास के लोग  मौके पर पहुंच गए और थाना व कसबा न्यूरिया निवासी चालक शफीक को दबोच लिया।
 ग्रामीणों ने उसकी जमकर पिटाई की। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस को आरोपी चालक चकमा देकर भाग निकला। मौके पर मृतक के घरवाले रोते-बिलखते पहुंच गए। इस बारे में एसओ दलवीर सिंह ने बताया कि मृतक के पुत्र तेजराम की ओर से आरोपी चालक शफीक अहमद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कार को पुलिस ने कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें