फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर टकराई कार और बाइक, दो घायल

Wed, 06 Sep 2017 07:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो गजरौला।
विज्ञापन
accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
दोनों की हालत गंभीर, जिला अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन

असम हाईवे पर गजरौला कस्बे के पास कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी छोटे मदार (30) पुत्र मोहम्मद शफी मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। बुधवार सुबह बाइक से जराकोठी गए थे। यहां काम निपटाकर बाइक से वापस घर आ रहे थे। कस्बा गजरौला के पास एक पुल के पास पहुंचते ही बाइक की पूरनपुर की ओर से आ रही कार से टक्कर हो गई। हादसे में छोटे मदार और कार सवार पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के टंडोला गांव निवासी सिकंदर अली गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों से सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया है। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें