फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंटवारे के विवाद में देवर  ने भाभी को पीटा, कपड़े फाड़े

Tue, 07 Jun 2016 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
विज्ञापन
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
शोर सुनकर बचाने आए घर वालों को भी पीट दिया
महिला ने कोतवाली पुलिस को दी नामजद तहरीर 
 बंटवारे के विवाद में नाकूड़ गांव में देवर ने अपने साथियों के साथ मिलकर सगी भाभी को ही पीट दिया। महिला के कपड़े भी फाड़ दिए गए। चीख पुकार सुनकर रिश्तेदारों ने बचाने की कोशिश की तो उनकी भी पिटाई लगा दी गई। लहूलुहान हालत में कोतवाली पहुंचकर महिला ने नामजद तहरीर पुलिस को दी है। 
कोतवाली क्षेत्र के नाकूड़ गांव की रहने वाली एक महिला के देवर ने पिछले दिनों पापुलर के पेड़ बेचकर 1.80 लाख और खेत की बिक्री के तीन लाख रूपये अपने पास रख लिए थे, जिनका बंटवारा होना बाकी है। बंटवारा करने की बात कहने पर कई दिनों तक टालमटोल करता रहा और अब साफ इंकार कर पूरी रकम हड़प ली है। मंगलवार सुबह महिला ने अपने हिस्से की रकम मांगी। आरोप है कि इस बात पर नाराज होकर आरोपी देवर ने अपने साथियों के साथ महिला के घर पर धावा बोल दिया। लाठी मारकर महिला को पीटना शुरू कर दिया। जिसमें वह घायल हो गई। चीख पुकार सुनकर बीच बचाव कराने आए महिला का बेटे और पति को भी जमकर पीटा। महिला ने नामजद तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर कोतवाल हरगोविंद सिंह ने बताया कि घायल महिला का मेडिकल कराया गया है। मामले में दूसरे पक्ष से भी तहरीर दी गई है। चौकी पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें