फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान का ताला तोड़कर  हजारों रुपये की चोरी

Mon, 21 Mar 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
चोरी - फोटो : pilibhit, beureu
विज्ञापन
बारह पत्थर चौराहे की तीन दुकानों के चोरों ने ताले तोड़ दिए। एक दुकान से चोर 55 सौ रुपये समेत करीब छह हजार रुपये के जूते-चप्पल चुरा ले गए, जबकि दो दुकानों से सामान ले जाने की कोशिश की। घटना की तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। 
विज्ञापन

मोहल्ला पटेल नगर निवासी अजय कुमार ने बताया कि उनकी बारह पत्थर चौराहे पर जूतों की दुकान है। रविवार की रात किसी समय चोरों ने दुकान के शटर में लगे ताले और लॉक तोड़ दिया और दुकान के अंदर घुसकर गोलक में रखी 5500 रुपये और लगभग छह हजार रुपये के जूते-चप्पल चुरा ले गए। चोरों ने पड़ोस में ही स्थित मोहल्ला ग्यासपुर निवासी अख्तर हुसैन की टायर सर्विस की दुकान के दोनों और मोहल्ला पटेलनगर निवासी खेमानंद की दुकानों का एक ताला भी तोड़ दिया। हालांकि चोर दोनों दुकानों से कोई सामान नहीं ले जा पाए। सोमवार को सुबह जब दुकानदार अपनी दुकानों पर पहुंचे तब उन्हें घटना की जानकारी हुई। तीनों दुकानदारों ने कोतवाली में संयुक्त तहरीर दी है, लेकिन पुलिस  ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। नगर पुलिस चौकी प्रभारी रामनाथ यादव का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है। मालूम हो कि चोरों ने जिन दुकानों को निशाना बनाया, वे दुकानें बारह पत्थर चौराहे के बिल्कुल पास में हैं। बारह पत्थर चौराहे पर पुलिस की पिकेट भी लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें