फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी के खिलाफ कार्रवाई कराने थाने पहुंची प्रेमिका

Wed, 12 Oct 2016 11:18 PM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला पीलीभ्ाीत
विज्ञापन
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर एक साल तक शारीरिक संबंध बनाने के बाद प्रेमी ने युवती को परिवार वालों की मजबूरी बताकर दूरी बनाना शुरू कर दिया। प्रेमी के बुलाने पर पीड़िता जब उसके घर पहुंची तो परिवारीजनों ने मारपीट कर भगा दिया। पीड़िता ने थाने पहुंचकर पुलिस को दुखड़ा सुनाते हुए कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन

न्यूरिया थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक युवती ने थाने आकर बताया कि क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से उसका एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है। आरोपी लगातार उसके घर आकर परिवार वालों से शादी की हामी भरता था। एक साल में कई बार शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। मंगलवार को भी आरोपी पीड़िता के घर आया। यहां काफी देर ठहरने के बाद परिवार वालों के शादी में रुकावट डालने की बात कही और शाम को घर आने को कह दिया। प्रेमी के बुलाने पर पीड़िता मंगलवार शाम को उसके घर पहुंच गई। आरोप है कि प्रेमी गांव से भाग चुका था और घर पर मौजूद परिवार वालों ने गाली गलौज व मारपीट कर उसको भगा दिया। दुबारा आने पर जान से मारने की धमकी दे डाली। पीड़िता को प्रेमी की कहीं दूसरी जगह शादी कराए जाने का भी शक है। पुलिस को दुखड़ा सुनाते हुए पीड़ित युवती ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर न्याय की गुहार लगाई है। एसओ जितेंद्र यादव ने बताया कि मौखिक शिकायत मिलने पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें