फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलसंडा के युवक की भठिंडा में सड़क हादसे में मौत

Fri, 19 May 2017 10:41 PM IST
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
विज्ञापन
विज्ञापन
फैक्ट्री में काम करने पंजाब के भठिंडा गए बिलसंडा के एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। सूचना पहुंचने पर घर में  कोहराम मच गया। परिवार वाले शव लेने भठिंडा के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन

कस्बे की मदनमोहन कालोनी निवासी राजकुमार शुक्ला का पुत्र अमित शुक्ला लगभग तीन वर्षों से पंजाब के भठिंडा शहर में पंखा बनाने की फैक्ट्री में काम कर रहा था। बृहस्पतिवार की रात फैक्ट्री से घर जाते समय अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से उसकी मौत हो गई। सुबह पहचान होने पर पुलिस के माध्यम से सूचना घर वालों को मिली। अमित की मौत की सूचना मिलने पर घर में कोहराम मच गया। मां रचना, पत्नी सोनी, बहन पारुल, भाई सुमित और ऋषभ का रो-रो बुरा हाल है। 

सफाई कर्मी की शिकायत
बिलसंडा। क्षेत्र के ग्राम पिपरिया सिंगीपुर के ग्रामीणों ने डीएम को भेजे गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि गांव में तैनात सफाई कर्मचारी महीनों से नहीं आ रहा है। गांव में सफाई न होने के कारण गंदगी फैली हुई। पत्र भेजने वालों में अनिल कुमार, रामकुमार, संतोष कुमार, राजेन्द्र कुमार, रामप्रकाश आदि शामिल हैं।
विज्ञापन


फर्जी दस्तावेजों से आवास आवंटन का आरोप
बिलसंडा। क्षेत्र के गांव बेहटा निवासी सीताराम के पुत्र भूराज ने डीएम को भेजे गए शिकायत पत्र में कहा है कि गांव के प्रधान व सचिव ने गांव के ही शेरसिंह को फर्जी दस्तावेज के आधार पर आवास आवंटित कर दिया। उन्होंने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें