फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से बाइक सवार वनकर्मी की मौत

Sun, 19 Mar 2017 11:16 PM IST
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
विज्ञापन
पाोस्‍टटमाटऱ्र्टम हाउस पर माौजूद लाोग
विज्ञापन
पूरनपुर रोड पर रिछौला गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार वनकर्मी प्रताप सिंह पुत्र परमानंद की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची गजरौला पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन

नवाबगंज (बरेली) के अनंदापुर नरायन गांव के निवासी प्रताप सिंह (28) पुत्र परमानंद वनविभाग की पूरनपुर रेंज की मथना वीट इंचार्ज थे। वह अपनी पत्नी मंजूदेवी के साथ काफी समय से नकटादाना चौराहा के पास मकान में रहते थे। शनिवार देर शाम बाइक से ड्यूटी से वापस घर आते वक्त पूरनपुर रोड पर रिछौला गांव के पास बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें वनकर्मी गंभीर रुप से घायल हो गए। राहगीरों से सूचना मिलने पर पहुंची गजरौला पुलिस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो गई। रविवार सुबह जानकारी मिलने पर परिवारीजन भी आ गए। जिसके बाद पुलिस ने शव को कानूनी कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मौके पर वनविभाग के कई कर्मचारी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर पीड़ित परिवार को ढाढस बंधाने में जुटे रहे। 
डीसीएम की टक्कर से बालिका की मौत
अमर उजाला ब्यूरो 
पूरनपुर। डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार गांव चकौड़ा निवासी नेतराम की पांच वर्षीय पुत्री सिमरन की डीसीएम से कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई। नेतराम, उसकी पत्नी और दो वर्षीय पुत्र बाल-बाल बच गया। घटना के बाद डीसीएम चालक डीसीएम को छोड़कर मौके से भाग गया। पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में लेकर बालिका के शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। एक अन्य हादसे में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार गांव केसरपुर निवासी जैनुल अवदीन और फजल अहमद घायल हो गए। घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल भेजा गया है। 
विज्ञापन

डीसीएम की टक्कर से बालिका की मौत की घटना रविवार को अपराह्न करीब तीन बजे पूरनपुर-माधोटांडा रोड पर मंडी समिति के समीप हुई। घुंघचाई पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव चकौड़ा निवासी नेतराम ने बताया कि पत्नी कमलेश, पांच वर्षीय पुत्री सिमरन और दो वर्षीय पुत्र राज के साथ बाइक पर सवार होकर गांव जमुनिया ससुराल जा रहे थे। मंडी समिति के समीप पीछे से आए डीसीएम चालक ने अचानक डीसीएम को पेट्रोल पंप की ओर मोड़ दिया। अनियंत्रित गति से मुड़ी डीसीएम ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक से उछल कर जमीन पर गिरी बालिका सिमरन को डीसीएम ने कुचल दिया। सिमरन की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद डीसीएम चालक डीसीएम को मौके पर छोड़कर भाग गया। घटना के बाद माधोटांडा रोड पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम हटवाकर डीसीएम को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने बालिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। एक अन्य हादसे में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार सेहरामऊ उत्तरी के गांव केसरपुर निवासी 45 वर्षीय जैनुल अवदीन और तीस वर्षीय फसल अहमद घायल हो गए। हादसा आसाम हाईवे पर गढ़वाखेड़ा पुलिस चौकी के समीप हुआ। गंभीर घायलों को सीएचसी लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें