फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की भिड़ंत में दो लोग घायल

Sat, 13 Feb 2016 10:55 PM IST
पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल हाईवे पर बाइक की भिड़ंत में गांव हैदराबाद डिंगारा निवासी 25 वर्षीय अरुण कुमार और गांव बलिया निवासी अजीम घायल हो गए। हालत गंभीर होने पर अजीम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

गांव हैदराबाद डिंगारा निवासी घायल अरुण कुमार ने बताया कि वह गांव बलिया निवासी अनीस के साथ बाइक पर सवार होकर अमरिया से गांव बलिया जा रहा था। नेशनल हाईवे पर गौटिया के निकट आगे चल रही बाइक के चालक ने अचानक बाइक मोड़ दी, जिससे उसकी बाइक टकरा गई। हादसे में वह और बाइक चला रहा अजीम घायल हो गया। हादसे के बाद दूसरी बाइक का चालक बाइक समेत भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों घायलों को सीएचसी लाई। जहां अजीम की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें