फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस उत्पीड़न के विरोध में जाम लगाया

Sun, 11 Sep 2016 11:41 PM IST
पीलीभीत, ब्यूरो
विज्ञापन
jaam
विज्ञापन
बारह पत्थर रोड के दुकानदारों ने नगर पुलिस चौकी प्रभारी पर उगाही और उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए बाजार बंद रखा। व्यापारियों ने कस्बे में जुलूस निकाला और जाम लगाकर धरना दिया। एसओ के कार्रवाई का भरोसा दिलाने पर व्यापारियों ने धरना खत्म किया। भाजपा विधायक ने भी एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बारह पत्थर रोड के सैकड़ों व्यापारियों ने नगर पुलिस चौकी प्रभारी पर बेजा उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए रविवार सुबह दुकानें बंद कर जुलूस निकाला। बाद में पीडब्ल्यूडी गेस्टहाउस परिसर में धरना दिया और जाम लगाकर नारेबाजी की। इस दौरान वहां पहुंचे भाजपा विधायक रामसरन वर्मा को व्यापारियों ने ज्ञापन देकर आरोपी दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। व्यापारियों का आरोप था कि नगर पुलिस चौकी प्रभारी काफी समय से बारह पत्थर रोड के व्यापारियों को अतिक्रमण करने के नाम पर हड़का कर धन उगाही कर रहे हैं। विरोध करने पर अभद्र व्यवहार और पिटाई करते हैं। चौकी प्रभारी ने शनिवार शाम भी कई व्यापारियों से धन उगाही की। विरोध करने पर पिटाई की। भाजपा विधायक रामसरन वर्मा ने सीओ बीपी सिंह और एसपी मुनिराज से फोन पर मामले की शिकायत की। एसओ केपी सिंह ने धरना स्थल पर आकर व्यापारियों से वार्ता की और दोषी दरोगा के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब कहीं व्यापारियों ने धरना खत्म कर दुकानें खोलीं। इस बाबत सीओ ने बताया कि आरोपी दरोगा का जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें