फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदअमनी फैलाने वालों को नहीं तलाश सकी खाकी

Fri, 22 Jan 2016 10:33 PM IST
पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना न्यूरिया के गांव मोहनपुर में एक धार्मिक स्थल को तोड़कर गांव की फिजा खराब करने की कोशिश करने वाले खुराफाती तत्वों को पुलिस दूसरे दिन भी नहीं तलाश सकी। इससे ग्रामीणों में पुलिस के प्रति आक्रोश है।
विज्ञापन

बता दें कि बुधवार की रात गांव मोहनपुर में स्थित एक धार्मिक स्थल को कुछ असामाजिक तत्वों ने तोड़ दिया था, लेकिन गांव के लोगों ने आपसी भाईचारा कायम रखते हुए चंदा एकत्र कर स्थल का दोबारा नए तरीके से निर्माण करा दिया। घटना को लेकर गांव में कहीं कोई तनाव की स्थिति नहीं देखी गई। ग्रामीणों ने मौके पर मौजूद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से सिर्फ अमन चैन बिगाड़ने वालों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की थी। पुलिस ने ग्राम प्रधान शिवलाल की ओर से अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। पुलिस घटना के दूसरे दिन भी खुराफाती तत्वों को चिन्हित नहीं कर सकी है। सीओ निर्मल कुमार विष्ट ने बताया कि पुलिस सुरागरसी कर रही है। शीघ्र ही पुलिस शिनाख्त कर ऐसे असामाजिक तत्व को गिरफ्तार करेगी। उधर, पुलिस की लचर कार्यप्रणाली से लोगों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें