फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कोड पूछकर खाते से उड़ाए 38 हजार रुपये

Wed, 27 Jan 2016 11:13 PM IST
पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
इंडियन ओवरसीज बैंक का निदेशक बताकर किसी शख्स ने गांव चिडै़यादाह निवासी सगीर अहमद को एटीएम कार्ड बंद होने का झांसा दिया और चालू कराने की बात कहकर एटीएम का कोड  पूछकर उसके खाते से 38 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित की तहरीर पर सुनगढ़ी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर से सटे गांव चिड़ैयादाह निवासी सगीर अहमद ने बताया कि 24 जनवरी को उसके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को इंडियन ओवरसीज बैंक का डायरेक्टर बताते हुए कहा कि उसका एटीएम कार्ड लॉक हो गया है। एटीएम चालू कराने के लिए उसने एटीएम का कोड पूछा। झांसे में आकर उसने कोड बता दिया। उन्होंने बताया कि कॉलकर्ता ने उसके खाते से 38 हजार रुपये निकाल लिए। रुपये निकाले जाने की जानकारी तब हुई जब वह सोमवार को रुपये निकालने बैंक गया। पीड़ित ने घटना की तहरीर सुनगढ़ी पुलिस को दी है। इंस्पेक्टर अतुल प्रधान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें