फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्च झोेंककर फील्ड अफसर से 68 हजार रुपये लूटे

Wed, 27 Jan 2016 11:12 PM IST
बुलंदशहर, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 औरंगाबाद बस स्टैंड पर कार सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े बाइक सवार निजी फाइनेंस कंपनी के फील्ड आिफसर की आंखों में मिर्च झोंककर 68 हजार की नगदी लूटकर भाग गए। सूचना पर पुलिस ने कांबिग की लेकिन आरोपी हत्थे नहीं चढ़े।
विज्ञापन


जहांगीराबाद के लोधान में कई वर्षों से सेटिंग नेटवर्क लिमिटेड के नाम से निजी फाइनेंस कंपनी चल रही है। फाइनेंस कंपनी का फील्ड आफिसर अरुण त्यागी रोज की तरह बुधवार को भी माधोगढ़ क्षेत्र में कंपनी की उगाही कर बाइक से लौट रहे थे।

जैसे ही अरुण बस स्टैंड पर उमा देवी पब्लिक स्कूल के पास पहुंचे। सामने से आई एक सफेद रंग की सेंट्रो कार ने त्यागी को रोक लिया। बाइक के रुकते हीं नकाबपोश बदमाशों ने अरुण की आंखों में मिर्च झोंक दी।
विज्ञापन


फिर उनका नगदी से भरा बैग छीनकर औरंगाबाद की ओर भाग गए। अरुण ने आनन-फानन में 100 नंबर पर 1.20 लाख रुपये लूट लिए जाने की सूचना दी।

बाद में आरोपी ने पुलिस को बताया कि बैग में महज 68 हजार रुपये थे। उसने हड़बड़ाहट में 1.20 लाख की सूचना दे दी थी। सीओ डॉ. धमेंद्र कुमार यादव ने बताया कि वारदात में इस्तेमाल गाड़ी का नंबर पुलिस को पता चल गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें