फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरा करोड़ में चहेते प्रत्याशी को वोट देने के लिए धमकाया

Mon, 12 Oct 2015 11:21 PM IST
Bisalpur
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव अमरा करोड़ में कार से आए चार लोगों ने खूब उत्पात मचाया। ग्रामीणों के साथ गालीगलौज कर एक ग्रामीण की पिटाई की। साथ ही अपने चहेते जिला पंचायत पद के प्रत्याशी को वोट न देने पर दुष्परिणाम भुगतने की धमकी दी। पुलिस ने दो नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव अमरा करोड़ निवासी महेंद्र कुमार ने बताया कि सोमवार की तड़के करीब तीन बजे चार युवक कार से गांव पहुंचे और उनका दरवाजा खटखटाया। जब वह दरवाजा खोले तो चारो युवक गाली देने लगे। उन्होंने विरोध किया तो युवकों ने उनकी पिटाई कर दी। शोर होने पर आसपास के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने जब महेंद्र का पक्ष लिया तो युवकों ने गांव में जमकर उत्पात मचाया। ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी अपने चहेते जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी को वोट देने का दबाव बना रहे थे। वोट न देने पर दुष्परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। चारो में से एक युवक अपने को सीबीआई इंस्पेक्टर बता रहा था। घायल महेंद्र ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।
थाना प्रभारी केपी सिंह ने बताया कि कुछ लोग कार से गांव गए थे और ग्रामीणों पर एक प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने का दबाव बना रहे थे। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। प्रत्याशी को भी बुलाकर पूछताछ की जाएगी। जांच में जो तथ्य सामने आएगा। उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें