फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की मौत होने के बाद ससुराल वालों ने भगाया

Tue, 11 Aug 2015 10:55 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना न्यूरिया के गांव हाशिमपुर निवासी प्रेमलता ने ससुराल वालों पर पति की सड़क हादसे में मौत होने के बाद उसे मारपीट कर भगाने का आरोप लगाया है। उसने एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

थाना गजरौला के गांव नवदिया घासी निवासी प्रेमलता ने एसपी को तहरीर दी। बताया कि उसका विवाह नौ वर्ष पूर्व थाना न्यूरिया के गांव हाशिमपुर से हुआ था। सड़क हादसे में 14 जून 15 को उसके पति की मौत हो गई। वह तीन बच्चों के साथ ससुराल में रह रही थी। आरोप है कि आठ अगस्त की सुबह करीब सात बजे ससुराल वालों ने उसके साथ गालीगलौज की और मारपीट कर घर से भगा दिया। जेवर आदि भी छीन लिए।
दोबारा वापस आने पर जान से मार देने की धमकी दी। आरोप है कि ससुराल वाले उसके पति के हिस्से की जमीन और जायदाद उसे देना नहीं चाहते हैं। उसने थाना न्यूरिया पुलिस को घटना की तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। एसपी ने एसओ न्यूरिया को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें