फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार सौ ग्राम अफीम के साथ दो गिरफ्तार

Tue, 08 Sep 2015 12:04 AM IST
Madotanda
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने चार सौ ग्राम अफीम के साथ शाहजहांपुर के थाना गढ़िया रंगीन के गांव रुदपुर निवासी कुलदीप सिंह, बदायूं जिले के थाना बिनावर के गांव फुलवाडर निवासी नसीम सहित तीन लोगों के पुलिस ने हिरासत में लिया। पुलिस सूत्रों की मानें तो राजनीतिक दबाव पड़ने पर एक आरोपी को छोड़ दिया। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों का चालान कर दिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने जरा गैस एजेंसी के पास मुखबिर की सूचना पर एक बाइक रोकी थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक बाइक पर तीन लोग सवार थे। पुलिस तीनों युवकों की तलाशी ली तो कुलदीप सिंह के पास 250 ग्राम और नसीम के पास 150 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया था। बताते हैं कि तीसरा आरोपी बीसलपुर इलाके का निवासी था। राजनीतिक दबाव में आकर पुलिस ने तीसरे आरोपी को छोड़ दिया। आरोपी कुलदीप सिंह के मामा कल्लू सिंह ने बताया कि छोड़े गए आरोपी ने दोनों के पकड़े जाने की जानकारी उन्हें फोन पर दी थी। उन्होंने बताया कि कुलदीप खाद व्यापारी है। वह 50 हजार रुपये लेकर खाद खरीदने आया था। उधर, एसओ विवेक त्रिवेदी ने दो ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। एसओ ने बताया कि दोनों युवकों ने शाहजहांपुर जिले के बंडा क्षेत्र में अफीम खरीदी थी और फरीदपुर (बरेली) बेचने जा रहे थे। दोनों आरोपियों का पुलिस ने चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें