फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के आरोपी को पेड़ से बांधकर पीटा

Wed, 08 Apr 2015 11:05 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
माधोटांडा रोड पर रेलवे क्रासिंग के पास सर्राफ मनोज गुप्ता के निर्माणाधीन मकान में सामान चोरी कर रहे चोरों में से एक चोर को लोगों ने दौड़ाकर पकड़ लिया जबकि तीन लोग भाग निकले। गुस्साए लोगों ने पकड़े गए आरोपी को पेड़ से बांधकर उसकी जमकर पिटाई की। सूचना पर पहुंची सुनगढ़ी पुलिस ने उसे छुड़ाकर थाने ले गई। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

मंगलवार की रात करीब तीन बजे चोर सर्राफ मनोज के निर्माणाधीन मकान में घुस गए। खटपट की आहट होने पर आसपास के लोगों में जाग हो गई। जब लोग मौके पर पहुंचे तो चोर बोरी में सोने-चांदी के गहने बनाने वाले उपकरण रखकर भागने लगे। इस पर लोगों ने दौड़ाकर एक चोर को दबोच लिया और उसे पास के पेड़ में बांधकर पीटा।
सुबह करीब सात बजे सूचना पर पहुंची सुनगढ़ी पुलिस ने उसे बंधनुमक्त कराकर हिरासत में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि दबोचे गए आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है। गृहस्वामी व आसपास के लोगों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें