फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश के चलते आग लगाने का आरोप

Sat, 16 Jan 2016 07:42 PM IST
बीसलपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव अमरा करोड़ निवासी सुखदेई के घर में शुक्रवार को आधी रात के समय कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश को लेकर आगजनी कर दी, जिसमें उसका करीब 25 हजार रुपये का नुकसान हो गया है।
विज्ञापन

गांव अमरा करोड़ निवासी सुखदेई ने बताया कि शुक्रवार की रात वह और उसके घर के सभी लोग गहरी नींद में सो रहे थे। आधी रात के समय कुछ लोगों ने उसके घर में आग लगा दी। आग की लपटें महसूस होने पर घर के लोग जागे। घर वालों ने आग की रोशनी में दो लोगों को भागते हुए देख लिया और उन्हें पहचान लिया था। घर वालों ने पड़ोसियों की मदद से बमुश्किल आग पर काबू पाया। आग में छप्पर, कपड़े, चारपाई, बिस्तर और अनाज समेत काफी सामान जल गया है। सुखदेई ने शनिवार को कोतवाली में आगजनी के आरोप में गांव के ही दो लोगों के विरुद्ध नामजद तहरीर दे दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। सुखदेई ने तहसील कार्यालय में भी सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें