राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन (राकिमसं) की बैठक में पुलिस कस्टडी में हुई शकील व सद्दाम की मौत के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी पखवाड़ा भर में न होने पर सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने की चेतावनी दी गई।
शहर के नौगवा पकड़िया में सोमवार को हुई बैठक में जिला प्रभारी यूसुफ मलिक ने कहा कि सपा सरकार में गुंडागर्दी चरम सीमा पर है। कहीं पुलिस गोलियां चला रही है तो कहीं बेगुनाहों को जहर देकर मारा जा रहा है। पूरनपुर के शकील व सद्दाम की मौत के मामले में एक माह से अधिक का समय बीतने के बाद भी आरोपी डॉक्टर सीएमओ के इशारे पर ड्यूटी कर रहे हैं। आरोपी पुलिसकर्मियों की भी गिरफ्तारी नहीं की गई। पुलिस के बड़े अधिकारी भी आरोपियों की गिरफ्तारी करने में असमर्थ दिख रहे हैं। तय हुआ कि यदि आरोपी पुलिसकर्मी और डॉक्टर की गिरफ्तारी 15 दिन में नहीं होती है तो राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य होंगे। बैठक में जिले की चारों विधानसभाओं में प्रत्याशी उतारने को लेकर मंथन किया गया। बताया गया कि प्रत्याशियों के नामों की घोषणा 22 मई को होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी के मुखिया वीएम सिंह करेंगे। मौलाना आबिद रजा, महबूब हसन, सैय्यद अहसन अली ने भी विचार रखे। इस मौके पर वेदप्रकाश गंगवार, महेंद्र गंगवार, मस्सा सिंह, जगतार ङ्क्षसह, मोहम्मद ताहिर, हामिद अंसारी आदि मौजूद रहे।