कपूरथला में डीएसपी मुख्यालय रुपिंदर कौर भट्टी, पीसीआर व ट्रैफिक इंचार्ज इंस्पेक्टर जंगबहादुर शर्मा व पुलिस टीम जांच करते हुए।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
15 वर्षीय किशोरी ने सोमवार सुबह घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही डीएसपी मुख्यालय, डीएसपी सब-डिवीजन और थाना सिटी की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
जानकारी के अनुसार किशोरी अंशिका पुत्री जतिंदर कुमार निवासी मोती बाग सोमवार सुबह घर पर अकेली थी। उसकी माता और छोटा भाई किसी काम से दो दिन से लुधियाना गए हुए थे। उसके पिता शैलर इलेक्ट्रिशियन हैं और सुबह आठ बजे अपने काम पर चले गए। उसके पिता ने करीब साढ़े दस बजे अंशु को फोन किया, लेकिन उसने कॉल रिसीव नहीं की। इस पर उसके पिता ने पड़ोसियों को फोन किया। जब उसके पड़ोसियों ने दरवाजा खोलकर देखा तो अंशु का शव पंखे से झूल रहा था और टीवी चल रहा था।
घटना की सूचना पाते ही डीएसपी मुख्यालय रुपिंदर कौर भट्टी, डीएसपी सब-डिवीजन दलजीत सिंह ढिल्लों और थाना सिटी के आईओ एएसआई बलदेव सिंह मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। जतिंदर कुमार के अनुसार अंशु पढ़ाई में अच्छी थी और उसने अभी दसवीं के एग्जाम दिए थे। उसे कोई तनाव नहीं था।