फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिरक्षा से फरार आरोपी पहुंचा कोर्ट, गया जेल

Fri, 31 Jul 2015 11:15 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
जानलेवा हमले में सजायाब ठहराने के बाद कोर्ट से भागा आरोपी बालिस्टर शुक्रवार को खुद ही कोर्ट में हाजिर हो गया। बोला, गलती का अहसास हो गया है। अपर सत्र न्यायाधीश शिवमणि शुक्ला ने उसे अभिरक्षा में लेक जेल भेज दिया।
विज्ञापन

थाना दियूरियाकलां के गांव आमडंडा निवासी डम्बरलाल का पुत्र बालिस्टर जानलेवा हमले के मुकदमे में 22 जुलाई को कोर्ट से दोषी ठहराया गया था। उसे कोर्ट मुहर्रिर की न्यायिक अभिरक्षा में दिया गया था। मौका लगते ही वह कोर्ट से फरार हो गया। इस मामले में कोर्ट मोहर्रिर के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। अपर सत्र न्यायाधीश शिवमणि शुक्ला ने बालिस्टर की संपत्ति कुर्क करने का आदेश पुलिस को दिया। शुक्रवार को बालिस्टर कोर्ट पहुंच गया। अर्जी देकर कहा कि वह डर के कारण फरार हो गया था। अब उसे गलती का अहसास हो गया है। उसे न्यायिक अभिरक्षा में लिया जाए। कोर्ट ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में लेकर जेल भेज दिया है। सहायक शासकीय अधिवक्ता काजी रिफाकत हुसैन फरहान ने बताया कि आरोपी को तीन अगस्त को अदालत सजा सुनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें