फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना में भाभी की मौत, देवर घायल

Wed, 27 May 2015 11:08 PM IST
घुंघचाई/पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
दियोरिया मार्ग पर सड़क पर बने गड्ढों में बाइक गिरने से उस पर सवार थाना सेहरामऊ उत्तरी के गांव चांदूपुर निवासी राहुल की पत्नी 30 वर्षीय विमला देवी की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा देवर घायल हो गया। घायल को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


गांव चादूंपुर निवासी राहुल ने बताया कि उसकी पत्नी विमला देवी थाना बरखेड़ा के गांव मुड़िया हुलास निवासी अपनी तहेरी बहन सविता की शादी में जा रहीं थीं। बाइक देवर संचित चला रहा था। घुंघचाई कसबे के निकट देर शाम करीब आठ बजे कसबे के निकट दियोरिया मार्ग पर बाइक अचानक सड़क पर बने गहरे गड्ढे में आकर पलट गई।

जिससे दोनों घायल हो गए। घायलों को कसबे के एक प्राइवेट अस्पताल में लाया गया, जहां डॉक्टर ने विमला देवी को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद महिला के घर कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें