हादसा सोमवार को दोपहर करीब दो बजे हुआ। गांव मीरापुर निवासी अमर सिंह पीलीभीत शहर के मोहल्ला 12 पत्थर में रहते हैं। वह अपने पुत्र मनोज के साथ बाइक से पीलीभीत जा रहे थे। हरिद्वार नेशनल हाइवे पर गांव सियाबाड़ी पट्टी के पास पीलीभीत की ओर से आ रही प्राइवेट बस ने दूसरी ओर बाइक में टक्कर मार दी, जिससे ओमप्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई, जबिक मनोज घायल हो गया। हादसे के बाद चालक-परिचालक मौके से भाग निकले। गुस्साई भीड़ ने बैठी सवारियों को उतारकर बस में तोड़फोड़ शुरू कर दी। इसी बीच रिछा की ओर से आई एक प्राइवेट बस के चालक गांव बाबरगंज निवासी गुड्डू को भी भीड़ ने पीट दिया। मौके पर पहुंची पुलिस व मीडियाकर्मियों को भी नहीं बक्शा। गुस्साई भीड़ ने पत्रकार शहरौज कुरैशी को पकड़ लिया और जमकर पीटा। पुलिस के साथ भी हाथापाई की। हालात बेकाबू होते देख एसओ धनंजय सिंह ने अधिकारियों को घटना की सूचना दी। जिस पर सीओ निर्मल कुमार अन्य थानों की पुलिस व पीएसी के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस व पीएसी ने सड़कों पर लाठियां फटकारकर किसी तरह स्थिति नियंत्रण में की। पुलिस ने घायल पत्रकार व मनोज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। एसओ धनंजय सिंह ने बताया कि भीड़ ने पुलिस के साथ हाथापाई नहीं की है। मामले की तहरीर अभी पुलिस को नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर उपद्रवियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
टेंपोेें से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत
पीलीभीत। रविवार को टेंपों व बाइक की हुई टक्कर में थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव ज्योहरा कल्याणपुर के पास घायल हुए गांव मसीत निवासी सुखराम की शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में मौत हो गई। बरखेड़ा पुलिस ने गांव के ही बाइक चालक मनोज की ओर से टेंपो चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।