फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती को अपहृत कर कार में किया गैंगरेप

Wed, 20 Jan 2016 12:40 AM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
 बरेली से खटीमा जा रही 20 वर्षीय एक युवती को खटीमा के ही दो युवकों ने लिफ्ट देकर पीलीभीत शहर के नौगवां चौराहा से कार में बैठा लिया और न्यूरिया क्षेत्र में सुनसान रहने वाली ईदगाह रोड पर तमंचे के बल पर दोनों ने उसके साथ रेप किया। बाद में उसे खटीमा के पास छोड़कर भाग निकले। पीड़ित मंगलवार को अपनी मां के साथ एसपी से मिली। एसपी ने मां-बेटी को थाना न्यूरिया भेजा और एसओ को रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने और मेडिकल कराने की बजाय उसे उधर-उधर घुमाती रही।
विज्ञापन

युवती ने एसपी को बताया कि वह खटीमा (उत्तराखंड) कोतवाली क्षेत्र में अपनी मां व भाई के साथ रहती है। 14 जनवरी को वह फरीदपुर (बरेली) अपने चाचा के घर गई थी। 18 जनवरी को घर वापस लौटने के लिए शाम सात बजे बरेली से मैजिक गाड़ी में सवार होकर पीलीभीत पहुंची और नौगवां चौराहे पर वाहन का इंतजार करने लगी। रात करीब 9.30 बजे सफेद रंग की कार उसके पास आकर रुकी, जिसमें सवार एक  युवक ने दीदी कहकर नमस्ते किया और कहा कि खटीमा चल रही हो, आओ बैठ जाओ। उसने बैठने से इंकार किया तो दूसरे युवक ने कहा कि आप मुझे नहीं पहचानती हो। हम खटीमा के ही रामकुमार कोटेदार के बेटे रचित, उमेश (तीनों बदले नाम) हैं। ईस्टर फैक्ट्री के सामने रहते हैं। कोटेदार को वह जानती थी, इसलिए वह कार में बैठ गई। युवती के अनुसार युवकों ने न्यूरिया के आगे पुल के पास तेजी के साथ ईदगाह वाले रास्ते पर कार मोड़ दी। उसके विरोध जताने पर एक ने कनपटी पर तमंचा रख दिया। शोर मचाने की कोशिश की तो उसका मुंह बंद कर दिया। कार खड़ी कर दोनों युवकों ने उसके साथ दरिंदगी की। करीब आधे घंटे बाद उसे लेकर आगे बढ़े तो उसने न्यूरिया में ही छोड़ने की विनती की लेकिन आरोपी नहीं माने और उसे लोहिया हेड रोड पर उतारा और कपड़े लौटा दिए। वह किसी तरह आधी रात के बाद बदहवास हालत में घर पहुंची औैर मां को पूरी घटना बताई। मंगलवार को मां के साथ यहां आई।
एसपी ने पीड़ित और उसकी मां को थाना न्यूरिया भेजा और एसओ को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। पीड़ित अपनी मां के साथ थाना पहुंची और घटना की तहरीर दी तो पुलिस ने टालमटोल शुरू कर दी। युवती और उसकी मां को साथ लेकर पुलिस बताए जा रहे घटना स्थल पर पहुंची लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की। एसओ दलवीर सिंह का कहना है कि युवती ठीक से घटना स्थल नहीं बता पा रही है। खटीमा के जिस कोटेदार के पुत्रों के नाम बता रही है। पुलिस की टीम मां-बेटी को लेकर वहां जा रही है। जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें