फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नालापार बस्ती में संघर्ष, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। नाला पार बस्ती में मार्ग से आइसक्रीम की ठेली हटवाने को लेकर दो पक्षों के बीच हुए संघर्ष में दो महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गए। घायलों ने थाने में एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन

नाला पार बस्ती निवासी रिजवान पुत्र यासीन बुधवार की रात में घर लौट रहा था। जब वह मकान के समीप गली में पहुंचा तो पड़ोसी वकील ने उसके घर के सामने अपनी आइसक्रीम की ठेली खड़ी कर रखी थी। गली संकरी होने से घर में जाने के लिए रास्ता नहीं बचा था। उसने वकील से ठेली हटाने को कहा। इसी को लेकर कहासुनी संघर्ष में बदल गई और दोनों पक्षों के अन्य लोग भी घरों से बाहर निकल आए। दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे, धारदार हथियार और ईंट पत्थर चले, इसमें एक पक्ष का रिजवान और शादाब, दूसरे पक्ष के वकील, गुलजार, नजराना और साजिदा सहित चार लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने संघर्ष बंद कराया। इसके बाद दोनों पक्षों के घायल थाने में पहुंचे और एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घायलों का सीएचसी में इलाज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें