खेकड़ा (बागपत)।
क्षेत्र के ग्राम घिटोरा मार्ग पर तीन दिन पहले पाबी बिजलीघर के कैशियर से हुई चार लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने ग्राम घिटोरा के तीन युवकों को संदेह के आधार पर थाने में बुलाकर पूछताछ की।
बुधवार को शाम करीब चार बजे पाबी बिजलीघर के विद्युत कर्मी क्षेत्र के ग्राम घिटोरा में विद्युत शिविर लगा शिविर में हुई चार लाख रुपये की वसूली के बाद कैश लेकर बाइक पर सवार होकर घिटोरा पाबी मार्ग से पाबी बिजलीघर पर वापस लौट रहे थे, इसी दौरान घिटोरा पाबी मार्ग पर हथियारंो से लैस बाइक सवार तीन बदमाशों ने पाबी बिजलीघर के कैशियर जितेंद्र सिह को तमंचे की बट मार घायल कर शिविर में हुई वसूली के चार लाख रुपये लूटकर भाग गए।
बृहस्पतिवार को पुलिस ने संदेह के आधार पर क्षेत्र के ग्राम घिटोरो निवासी तीन युवकों को पूछताछ के लिए थाने में बुलवाया। पुलिस तीनों युवकों से पूछताछ करने में देर रात तक जुटी है। थाना प्रभारी एसपी सिंह ने बताया कि युवकों से की गई पूछताछ में विद्युत निगम के कैशियर लूटपाट करने के कई अहम सुराग मिले हैं। उन्होंने कहा जल्द ही लूटपाट की वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।