फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिंगारी से लगी आग, कई बीघा गन्ना जला

विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
जहानाबाद। पड़ोसी के खेत में जलाई जा रही गन्ने की पताई से निकली चिंगारी से शनिवार शाम पांच बजे नौ किसानों के खेत में खड़ी गन्ने की फसल में आग लग गई। चीख पुकार होने पर एकजुट हुए ग्रामीणों ने आग पर काबू किया। हादसे में तीन लाख के नुकसान का आंकलन करते हुए रविवार को संयुक्त तहरीर पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

जहानाबाद थाना क्षेत्र के उमरसड़ गांव निवासी सुखलाल समेत कई किसानों ने रविवार को पुलिस को दी संयुक्त तहरीर में बताया कि क्योलड़िया (बरेली) के पुरैनिया गांव निवासी एक युवक का खेत उसके खेत से सटा हुआ है। शनिवार शाम करीब पांच बजे आरोपी ने अपने खेत पर गन्ने की पताई जलाई थी। इससे निकली एक चिंगारी से उसके खेत पर खड़ी गन्ने की फसल में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने आसपास के खेतों को भी चपेट में ले लिया। चीख पुकार सुनकर ग्रामीण जमा हो गए और बमुश्किल आग पर काबू पाया जा सका। हादसे में सुखलाल, प्यारेलाल, चेतराम का सवा बीघा, भूपराम, ख्यालिराम का ढाई बीघा, बालजीत का एक एकड़, भवनाथ का तीन बीघा, जीवनलाल का दो बीघा और रघुवीर सहाय का डेढ़ बीघा खेत में गन्ना जल गया। एसओ रूम सिंह बघेल ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें