फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकन बना मौत की वजह, 10 रुपये कम दिए तो पत्थर से सिर फोड़कर ली जान

Sun, 11 Feb 2018 02:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
आरोपी जीवन मोरे - फोटो : mumbai mirror
विज्ञापन

मुंबई के पोवली में महज 10 रुपये के लिए खूनी खेल को अंजाम दिया गया है। 30 साल के दिनेश लक्ष्मण जोशी पर उसके ही एक साथी जीवन रवि मोरे ने पत्थर और बांस से मारकर जान ले ली। पोवई पुलिस के मुताबिक घटना बुधवार दोपहर की है, जब काम के बाद मोरे और जोशी ने साथ खाना खाने का प्लान बनाया था।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया क दोनों ने पैसे शेयर करके चिकन मंगाया, लेकिन जोशी ने मोरे को ये कहकर साथ खाने से इनकार कर दिया कि उसने 10 रुपये कम दिए हैं। इस बात पर दोनों में कहासुनी होने लगी और कुछ ही देर में मोरे ने जोशी पर पत्थर से वार कर दिया। मोरे ने जोशी की बांस से भी पिटाई की और उसे खून से लथपथ हालत में छोड़कर वहां से निकल गया।

जोशी के परिजनों के मुताबिक जब हमला हुआ था, उस वक्त वह नशे की हालत में था, इसलिए वह किसी को मदद के लिए बुला नहीं पाया। हालांकि, उसकी मां ने घायल अवस्था में उसे नजदीक के अस्पताल में दाखिल कराया, लेकिन जोशी की जान बचाई नहीं जा सकी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मोरे को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। दोनों ही लड़की को बेचने का साथ में काम किया करते थे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें