फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहानाबाद के कंटेनर चालक की लखीमपुर में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानाबाद के कंटेनर चालक की लखीमपुर में मौत
विज्ञापन

क्रासर...
हाईटेंशन लाइन से कंटेनर में करंट उतरने से हुआ हादसा
क्रासर...
किच्छा लालकुआं स्टोन से गिट्टी लेकर मैलानी गए थे सोहेल अहमद
27 पीबीटीपी 19
मर उजाला ब्यूरो
परेवावैश्य/पीलीभीत। किच्छा लालकुआं स्टोन सेंटर से गिट्टी लेकर मैलानी लखीमपुर गए कंटेनर चालक परेवा वैश्य गांव निवासी 35 वर्षीय सोहेल अहमद पुत्र शफकत की शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे करंट लगने से मौत हो गई। कंटनेर के हाइटेंशन लाइन से छूने पर हादसा हुआ। लखीमपुर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया। जिसके बाद उसका गमगीन माहौल में सुपुर्द ए खाक किया गया है। हादसे के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

जहानाबाद थाना क्षेत्र के परेवा वैश्य गांव के रहने वाले सोहेल अहमद शुक्रवार सुबह तीन बजे गिट्टी लेकर किच्छा लालकुआं स्टोन से मैलानी गए थे। करीब नौ बजे कंटेनर खड़ा कर उससे गिट्टी का उतार कराया जा रहा था। इस बीच ऊपर से गुजर रही बिजली विभाग की हाइटेंशन लाइन से कंटेनर छूते ही उसमें करंट दौड़ गया। कंटेनर छूते ही चालक की करंट से मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर परिवार वाले मैलानी पहुंचे। यहां पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। शव लेकर परिवार वाले शुक्रवार रात घर पहुंचे और रात में शव को सुपुर्द ए खाक किया गया। मृतक चार भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके दो बेटे छह वर्षीय तोहीफ व चार वर्षीय फैयाज हैं। पति की मौत के बाद से पत्नी नजमा बेगम का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें