फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराने विवाद में महिला पर चाकू से हमला, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला पर चाकू से हमला, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मुहम्मद वासिल में हुई वारदात
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। पुरानी रंजिश में मोहल्ला मुहम्मद वासिल निवासी चिकित्सक हारुन मलिक के परिवार पर बृहस्पतिवार रात पौने 11 बजे जानलेवा हमला किया गया। आरोपियों द्वारा किए गए चाकू से वार से चिकित्सक की पत्नी घायल हो गई। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में हारुन मलिक ने बताया कि उनका सुनगढ़ी क्षेत्र के ग्राम उगनपुर में क्लीनिक है। गांव उगनपुर निवासी मोहम्मद आरिफ , आदिल और अमखिड़िया के रहने वाले नाजिम से पुराना विवाद है। इसको लेकर पहले भी मारपीट हो चुकी है। बृहस्पतिवार रात वह अपने परिवार के साथ घर पर सो रहे थे। रात करीब पौने 11 बजे तीनों आरोपी घर में घुस आए और गाली गलौज करने लगे। गाली देने से मना करने पर आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। इस बीच बीच बचाव कराने पर आरोपियों ने चाकू से वार कर पीड़ित की पत्नी उलमा बी को घायल कर दिया। चाकू महिला के हाथ में लगा। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों के जमा होने पर तीनों आरोपी धमकी देकर भाग गए। कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर महिला का मेडिकल कराया गया है। दोनों पक्षों के बीच किस बात को लेकर रंजिश है, इसकी जानकारी कराई जा रही है। जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें