पिता से मिली तहरीर पर पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
बिलसंडा। घर के बाहर खेल रहे पांच वर्षीय मासूम को बृहस्पतिवार शाम सवा चार बजे गांव का 12 वर्षीय किशोर बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया और पास के गन्ने के खेत में ले जाकर कुकर्म किया। रात नौ बजे घटना की जानकारी होने पर परिवार वालों ने पुलिस को तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बालक को मेडिकल के लिए भेजा है।
थाना क्षेत्र निवासी एक युवक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह मजदूरी करता है। उसका पांच वर्षीय पुत्र बृहस्पतिवार शाम को घर के बाहर खेल रहा था। आरोप है कि इस बीच गांव निवासी एक किशोर उसको बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। इसके बाद गन्ने के खेत में ले जाकर मासूम से कुकर्म किया। डरा धमकाकर उसको घर भेज दिया। मासूम के घर पहुंचने के बाद परिवार वालों ने उसकी चुप्पी देख पूछताछ की, तो घटना का पता लगा। रात नौ बजे मासूम को लेकर परिवार वाले थाना पहुंचे और शिकायत की। एसओ चंद्र प्रकाश शुक्ला ने बताया कि पीड़ित बालक का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। आरोपी किशोर के खिलाफ कुकर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।