फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

90 लाख की ठगी मामले में चार्जशीट दाखिल

Wed, 14 Oct 2015 11:28 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
मरौरी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख भाजपा नेता संजय गंगवार के साथ प्रापर्टी डीलिंग के नाम पर हुई 90 लाख की ठगी के मामले में पुलिस ने मुजफ्फरनगर के खादरवाला निवासी सलीम चौधरी के खिलाफ सीजेएम सुनील कुमार सिंह की अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली में नौ जून को संजय रायल पार्क निवासी संजय गंगवार ने रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि चार अप्रैल 15 और छह अप्रैल 15 को सफेद स्कार्पियो से उनके पास कुछ लोग आए। उनमें से एक ने अपना परिचय सलीम चौधरी निवासी देहरादून के रूप में दिया और कहा कि अमरिया क्षेत्र में एक फूड फैक्ट्री लगानी है। साढ़े बारह एकड़ जमीन दिलवा दो। मोबाइल नंबरों का भी आदान प्रदान किया।
इसके बाद अमरिया क्षेत्र के एक व्यक्ति ने फोन पर जमीन बेचने की बात बताई। उस जमीन को देखने के बाद सलीम चौधरी ने वह जमीन पसंद कर ली। रिपोर्ट के अनुसार 14 अप्रैल 15 को सलीम कई लोगों के साथ आया। 42 लाख रुपये एकड़ के हिसाब से जमीन खरीदने की बात कही। उसकी बातों पर आकर उन्होंने जमीन मालिक को 70 लाख रुपये नगद व 10-10 लाख के दो चेक दे दिए।
विज्ञापन

आरोप है कि पैसे लेने के बाद रजिस्ट्री कराने रजिस्ट्री ऑफिस सब लोग गए, लेकिन बहाना बनाकर रजिस्ट्री नहीं कराई गई और उसका 90 लाख रुपया हड़प लिया गया। पुलिस की जांच में पता लगा की सलीम चौधरी ने देहरादून उत्तराखंड का जो पता बताया वह फर्जी है। वह मूलरूप से मुजफ्फरनगर जिले के खादरवाला का निवासी है। पुलिस ने बाद में सलीम चौधरी को 18 जुलाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वह जेल में है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि सलीम चौधरी के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें