फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली से घायल किशोरी की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानाबाद (पीलीभीत)। बारात में शामिल एक युवक के तमंचे से गोली चलाने से घायल हुई किशोरी मंजू की घटना के 10 दिन बाद इलाज के दौरान दिल्ली में मौत हो गई। इसकी खबर मिलने पर जहानाबाद पुलिस ने पूर्व में दर्ज की गई रिपोर्ट में गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ा दी है। अब पुलिस आरोपी की धरपकड़ में जुटी है।
विज्ञापन

देवरनिया (बरेली) के महमूदपुर गांव निवासी हरदयाल पुत्र सोहनलाल ने जहानाबाद थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा था कि वह छह मई को अपनी बहन गुड्डी के घर वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जहानाबाद के खरुआ गांव आए थे। उनके साथ भतीजी मंजू (17) पुत्री अमरसेन भी थी। इसी बारात में धानपुर नवाबगंज बरेली निवासी यशपाल उर्फ हरीश भी आया था। आरोप है कि यशपाल तमंचा लेकर खड़ा था। इस बीच अचानक तमंचे से फायर हुआ और गोली कुछ दूरी पर खड़ी मंजू की आंख में लग गई थी। बरेली के एक निजी अस्पताल में इलाज कराने के बाद मंजू को रेफर किए जाने पर दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दस दिन चले इलाज के बाद मंजू की 15/16 मई की रात दिल्ली में इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद अब जहानाबाद पुलिस मामले को लेकर हरकत में आ गई है। इंस्पेक्टर कमल सिंह ने बताया कि किशोरी के शव का पोस्टमार्टम 16 मई को दिल्ली पुलिस ने कराया था। इस मामले में पूर्व में दर्ज मुकदमे में गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ा दी गई है। आरोपी यशपाल उर्फ हरीश की धरपकड़ का प्रयास किया जा रहा है। वहीं सूत्रों की मानें तो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुका है। साथ ही बरामदगी करने में भी पुलिस कामयाब हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें