फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने के खेत में मिले गोवंश के अवशेष, मची खलबली

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शासन की सख्ती के बाद भी प्रशासन और पुलिस प्रशासन गोकशी के मामले रोक पाने में नाकाम साबित हो रहा है। अब गजरौला थाना क्षेत्र के चुड़ैला बंजरिया गांव में गोकशी का मामला सामने आया है। एक गन्ने के खेत में गोवंश के अवशेष मिले। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची गजरौला पुलिस ने जानकारी जुटाई। अवशेष करीब चार दिन पुराने निकले। पुलिस ने चौकीदार की ओर से अज्ञात के खिलाफ गोवध अधिनियम की रिपोर्ट दर्ज की है। यदि, हम पिछले वर्ष की बात करें तो गोकशी के 171 मामले जिले के विभिन्न थानों में दर्ज किए गए। इन मामलों में 436 लोगों को नामजद किया गया।
विज्ञापन

घटना गजरौला थाना क्षेत्र के चुड़ैला बंजरिया गांव में हुई। गांव निवासी राम सिंह के गन्ने के खेत से काफी दुर्गंध आ रही थी। इस पर ग्रामीण जमा हो गए। खेत स्वामी को भी बुला लिया गया। जिसके बाद एकत्र होकर ग्रामीण खेत की तरफ आगे बढ़े तो नाली के पास चार गोवंशीय पशुओं के अवशेष पड़े मिले। पूरे गांव में गोकशी का शोर मच गया। काफी लोग जमा हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। कुछ ही देर में इंस्पेक्टर गजरौला बिरजाराम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने गोकशी को लेकर नाराजगी जताई और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। मौके पर ही पशु चिकित्सक को बुलाकर अवशेष का परीक्षण हुआ और फिर दफन करा दिया गया। मामले में चौकीदार सुंदरलाल ने तहरीर गजरौला पुलिस को दी। इसमें अवशेष करीब चार दिन पुराने बताए गए हैं। जिसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस सर्विलांस की मदद से तस्करों के बारे में जानकारी जुटाने में लगी है।
2018 में गोकशी पर कार्रवाई
- 171 मुकदमे जिले के विभिन्न थानों में हुए दर्ज।
- 436 आरोपी इन मुकदमों में हुए नामजद।
- 378 आरोपी भेजे गए जेल।
- 09 आरोपियों के खिलाफ रासुका की कार्रवाई।
- 50 के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में रिपोर्ट।
- 102 तस्करों पर लगा गुंडा एक्ट।
गोवंशीय पशुओं के अवशेष मिलने की सूचना पर गजरौला पुलिस को मौके पर भेजकर जानकारी की गई है। मामले में चौकीदार की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस की टीम पड़ताल कर रही है, जल्द खुलासा किया जाएगा। धर्म सिंह मार्छाल, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें