फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में चढ़ते वक्त पैर फिसला, अधेड़ की मौत

Tue, 01 Jan 2019 06:54 PM IST
zaidi saba अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर सोमवार रात हुआ हादसा
विज्ञापन

जेब में मिले दस्तावेजों से हुई मृतक की शिनाख्त

पीलीभीत। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर सोमवार रात बरेली जाने वाली ट्रेन में चढ़ते वक्त एक व्यक्ति का पैर फिसल गया। ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची जीआरपी ने जेब में मिले दस्तावेज पर लिखे मोबाइल नंबर से परिजनों को घटना की जानकारी देते हुए शव कब्जे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला शेर मोहम्मद निवासी 46 वर्षीय जहीर अहमद पुत्र अमीर अहमद सोमवार शाम घर से करीब छह बजे अपने रिश्तेदार के घर बरेली जाने के लिए निकले थेे। लगभग सवा छह बजे रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद जहीर ने पीलीभीत से बरेली जाने का टिकट लिया और प्लेटफार्म नंबर एक पर आगे की तरफ खड़े होकर ट्रेन का इंतजार करने लगे। रात करीब आठ बजे के लगभग प्लेटफार्म पर ट्रेन पहुंची ही थी तभी चलती ट्रेन में जहीर सबसे पीछे वाली बोगी में चढ़ने की कोशिश करने लगा। इस दौरान अचानक उसका पैर फिसला और ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। जीआरपी थानाध्यक्ष अनंतराम राव ने मृतक की जेब में पीलीभीत से बरेली जाने का टिकट मिला है। हादसा ट्रेन में चढ़ते वक्त हुआ है। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के बड़े भाई सगीर अहमद ने घटना के संबंध में किसी तरह की कोई तहरीर देने से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें