फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वनकर्मियों पर फायरिंग करने वालों पर पुलिस मेहरबान

विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
18 अक्तूबर की रात बराही रेंज के सिमरा फैजुल्लागंज बीट में हुई थी वारदात
विज्ञापन


माधोटांडा/पीलीभीत। बराही रेंज में अठारह अक्तूबर की रात वनकर्मियों पर फायरिंग करने वाले नामजद आरोपियों को पुलिस नहीं पकड़ सकी है। पुलिस आरोपियों के न मिलने की बात कह रही है, तो वहीं वनकर्मी पुलिस पर मामले को ठंडे बस्ते में डालने की आरोप लगा रहे हैं।
पीलीभीत टाइगर रिजर्व की बराही रेंज के सिमरा फैजुल्लागंज बीट क्षेत्र में 18 अक्तूबर की रात वन दरोगा मुहम्मद आरिफ के नेतृत्व में टीम गश्त पर निकली हुई थी। इस बीच जंगल में शिकार की तलाश में घात लगाए बैठे कुछ लोगों ने टीम पर हमला कर दिया था। वनकर्मियों पर जानलेवा हमला करते हुए फायरिंग की गई। इसमें पुरैना ताल्लुके महाराजपुर निवासी वनकर्मी संदीप मंडल गोली लगने से घायल हो गए थे। मामले की नामजद रिपोर्ट माधोटांडा थाने पर दर्ज कराई गई थी। दो माह का समय बीतने के बाद भी पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर सकी है। ऐसे में पुलिस जहां खुद की साख बचाने को आरोपियों के न मिलने का बहाना बना रही है, वहीं वनकर्मी साठगांठ के चलते मामला दबाने का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के आरोपी नामजद हैं। इसके बाद भी उनको पकड़ा नहीं जा सका है। कहीं न कहीं पुलिस जान बूझकर मामला ठंडे बस्ते में डाल रही है।
मुहम्मद आरिफ, वन दरोगा

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें कई बार दबिश दे चुकी हैं। आरोपियों के घर पर न मिलने के कारण कामयाबी नहीं मिल सकी है। उनके खिलाफ कोर्ट से वारंट जारी कराए गए हैं। पुलिस पर लगाए जा रहे आरोप गलत हैं।
इंद्र सिंह, एसएचओ माधोटांडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें