फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाने के रुपये मांगने पर होटल स्वामी को धुना, तोड़फोड़

विज्ञापन
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दोबारा भी मुफ्त में खाना खिलाने की धमकी दे गए दबंग
विज्ञापन


पूरनपुर। होटल पर खाना खाने के रुपये मांगने पर रविवार सायं होटल स्वामी मोहल्ला साहूकारा (लाइनपार) निवासी अफजाल से गाली-गलौज कर पिटाई कर दी गई। दोबारा खाना फ्री न खिलाने पर जान से मारने की धमकी देकर तोड़फोड़ की गई। पुलिस ने अफजाल की ओर से मोहल्ला निवासी नाजिम और उसके दो साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
मोहल्ला साहूकारा (लाइनपार) निवासी अफजाल का स्टेशन चौराहा पर पुलिस चौकी के समीप खाने का होटल है। अफजाल ने बताया कि मोहल्ला निवासी नाजिम ने अपने दो साथियों के साथ होटल में पहुंचकर खाना खाया। खाने के रुपये मांगने पर गाली-गलौज कर उसकी पिटाई शुरू कर दी। होटल में तोड़फोड़ की। होटल के कर्मचारियों ने बमुश्किल उसे बचाया। मालिक का कहना है कि आरोपी नशे में थे और दोबारा भी मुफ्त में खाना खाने की बात कह गए हैं। न खिलाने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने अफजाल की ओर से नाजिम और उसके दोनों साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


अवैध खनन कर बनाया जा रहा कच्चा रास्ता
नहर की सफाई न होने, भारी-भारी गड्ढे होने से कैसे पहुंचेगा टेल तक पानी, किसानों में रोष
अमर उजाला ब्यूरो
अमरैयाकलां। खमरिया माइनर की पटरी पर मनरेगा से कच्ची सड़क बनाने को नहर में और उसके किनारे गहरी खाई खोदकर मिट्टी निकाली जा रही है। नहर से अवैध खनन का मामला क्षेत्र के लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन

गांव महादिया के पूरब से असम रोड की ओर जाने वाली खमरिया माइनर नहर की पटरी पर कच्चा रास्ता मनरेगा से बनाया जा रहा है। कच्चे रास्ते पर नहर के अंदर और नहर के किनारे से अवैध ढंग से मिट्टी खनन कर रास्ते पर डाली जा रही है। इसके बाद भी सिंचाई विभाग के अफसर और कर्मचारी मौन धारण किए हुए है। इधर, गेहूं की बुआई होने के बाद अब तक माइनर नहर की सफाई शुरू नहीं की गई है। नहर से अवैध मिट्टी खनन कर माइनर नहर में भारी-भारी गड्ढे किए जा रहे है। ऐसे में माइनर नहर के टेल तक पानी कैसे पहुंचेगा और खेतों की सिंचाई कैसे होगी। इससे किसान चिंतित है। क्षेत्र के कुछ जागरूक लोगों ने सिंचाई मंत्री को पत्र भेजकर माइनर नहर से हो रहे अवैध खनन पर रोक लगाने और उसकी साफ-सफाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें