फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलेशिया में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे 65 हजार

Tue, 19 Sep 2017 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  पीलीभीत।
विज्ञापन
ठगी
विज्ञापन
पीड़ित ने आठ माह बाद आरोपी को पकड़ किया पुलिस के हवाले
विज्ञापन

ठेका चौकी पुलिस दोनों पक्षों को आमने-सामने कर जांच में जुटी
मलेशिया में नौकरी दिलाने के नाम पर एक युवक से 65 हजार रुपये ठग लिए गए। उसके पूछने पर वीजा आदि बनने में समय लगने की बात कहकर जालसाज टरकाता रहा और बाद में मोबाइल बंद कर लिया। आठ माह बाद पीड़ित ने आरोपी को आवास विकास चौराहा से धर दबोचा। आरोपी को ठेका चौकी पुलिस के सुपुर्द कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गजरौला थाना क्षेत्र के ग्राम बिठौरा निवासी प्रेमशंकर ने बताया कि वह खेती करता है। उसकी मुलाकात कुंवरपुर गायबोझ गांव निवासी युवक से हुई। आरोपी ने मलेशिया में नौकरी दिलाने की बात कही। झांसेे में लेने के लिए कई लोगों से बातचीत करा दी। जिसके बाद आठ माह पहले पीड़ित से तीन किश्तों में 65 हजार रुपये ले लिए। एक बार वीजा का काम बताकर दिल्ली भी ले गया। कई दिनों तक कागजी कार्रवाई जारी होने की बात कहकर टरकाता रहा। इसके बाद संपर्क करना बंद कर दिया। मंगलवार को पीड़ित ने रुपये के लेनदेन के बहाने आरोपी को शहर के मां यशवंतरी देवी मंदिर बुलाया। जिसके बाद आरोपी के पहुंचते ही आवास विकास चौराहा पर धर दबोचा। आरोपी ने धक्का देकर भागने की कोशिश की, लेकिन असफल रहा। उसको पकड़कर पहले पुलिस लाइन ले गए। यहां तहसील दिवस होने के कारण कोई अफसर मौजूद नहीं मिला। जिसके बाद पीड़ित ने आरोपी को ठेका चौकी पुलिस के हवाले कर दिया। जहां दोनों को आमने-सामने बैठाकर चौकी पुलिस जांच में जुटी है। वहीं खास बात रही कि चौकी स्तर पर जालसाजी के मामले को लेकर हंगामा मचता रहा। वहीं कोतवाली पुलिस इससे पूरी तरह से अंजान बनी रही। खुफिया विभाग के कर्मचारियों को भी इसको लेकर कोई जानकारी न होने की बात कहकर टाल दिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें