फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की मौत के बाद गुस्साए परिजन तो पति ने की पोस्टमार्टम की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। इलाज के दौरान बरेली के एक अस्पताल में तीन दिन चले इलाज के बाद विवाहिता की मौत पर मायके वालों ने ससुराल पहुंचकर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। पति से झगड़ा फसाद करने लगे। जिसके बाद पति ने खुद पर लग रहे आरोपों को गलत बताते हुए कोतवाली पुलिस को सूचना दी। इसमें मौत की वजह स्पष्ट करने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की गई। दोनों पक्षों से बातचीत करने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के सिरसा गांव निवासी 28 वर्षीय ममता पुत्री रामऔतार की शादी आठ साल पहले मोहल्ला मोहम्मद वासिल निवासी सुशील कुमार से हुई थी। उसके दो बच्चे छह साल का अमन और दो वर्षीय केशव हैं। 22 मार्च को ममता को बरेली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां इलाज के दौरान शनिवार रात उसकी मौत हो गई। शव लेकर ससुराल वाले घर आ गए। इधर, सूचना मिलने पर सोमवार को ससुराल पहुंचे विवाहिता के मायके वालों ने हंगामा कर दिया। पति का आरोप है कि उससे मारपीट करते हुए विवाहिता की हत्या का आरोप लगाकर जेल भिजवाने की धमकी दी गई। इसकी सूचना पति ने पुलिस को दी। कुछ ही देर में कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और जानकारी की। इस दौरान पति सुशील ने बताया कि बीते दिनों ममता को बुखार की शिकायत हुई। पहले तो वह घर पर रखकर ही इलाज कराता रहा, लेकिन सुधार न होने पर बरेली ले जाकर 22 मार्च को भर्ती करा दिया। इसमें इंफेक्शन फैलने की बात चिकित्सकों ने बताई। उसकी हालत काफी नाजुक थी। इलाज के दौरान शनिवार को ममता की मौत हो गई। कोतवाल वीके मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला बीमारी से मौत का प्रतीत हो रहा है। विवाहिता के इलाज से जुड़े कागजात भी देखे जा रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग दोनों पक्ष कर रहे थे। इसपर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में कानूनी कार्रवाई के लिए कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें