फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने ससुराल वालों पर पति की हत्या का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बरखेड़ा। संदिग्ध परिस्थितियों में कबूलपुर गांव निवासी राकेश कुमार की मौत के बाद परिवार वालों ने अंतिम संस्कार कर दिया। इसके कुछ घंटे बाद ही रुद्रपुर उत्तराखंड से आई उसकी पत्नी ने ससुराल वालों पर पति की जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कबूलपुर गांव निवासी रेखा शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह पति राजेश कुमार के साथ उत्तराखंड के रुद्रपुर में रहती है। तीन दिन पहले ससुराल वाले पति को अपने साथ गांव कबूलपुर ले आए थे। पीड़िता अपने मायके रुद्रपुर रुकी रही। शनिवार सुबह करीब आठ बजे उसको सूचना मिली कि पति राकेश की मौत हो गई है। ससुराल वालों ने पूछने पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। यह बताया कि राजेश की शराब छुड़ाने के लिए एक गोली खिलाई गई थी। दोपहर तक विवाहिता परिवार वालों के साथ रुद्रपुर से कबूलपुर अपनी ससुराल आ गई। आरोप है कि ससुराल वालों ने उनको घर में घुसने नहीं दिया। गुपचुप तरीके से शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। ससुर, सास समेत अन्य ससुराल वालों पर पति की जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए विवाहिता ने तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर एसके उपाध्याय ने बताया कि शव का अंतिम संस्कार कराया जा चुका है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कराई जा रही है। परिवार वालों के अलावा ग्रामीणों से भी जानकारी जुटाई जाएगी। इसके बाद सामने आए तथ्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें