बीसलपुर। तीन स्थानों पर हुई फौजदारी में तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। नगर के मोहल्ला रामबंगला निवासी रामबहादुर को उनके पुत्र मोनू ने ही घरेलू विवाद के चलते लात-घूंसों से पीटकर घायल कर दिया। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गंाव खरदहाई निवासी विमल कुमार को गांव के ही अभिषेक कुमार, अरविंद कुमार, छत्रपाल एवं पिंटू ने कहासुनी होने पर लाठियों से पीटकर घायल कर दिया। गांव रहमान गंज निवासी जमुना प्रसाद को गांव के ही मुनेंद्र कुमार, राजाराम और रामखिलावन ने पुरानी रंजिश में डंडों से पीटकर घायल कर दिया। पुलिस में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद मोनू, अरविंद, पिंटू, राजाराम और रामखिलावन को गिरफ्तार कर लिया है।