फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लाख दो, वरना बम से उड़ा दूंगा...

Mon, 02 Apr 2018 08:16 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
विज्ञापन
phone call
विज्ञापन
साप्ताहिक बाजार में दुकान लगाने वाले कपड़ा व्यापारी बाबूराम के मोबाइल पर एक अंजान व्यक्ति ने सोमवार सुबह 11 बजे कॉल कर दो लाख रुपये की रंगदारी मांगी। इसको न देने पर परिवार को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। पुलिस ने तहरीर मिलने पर मोबाइल नंबर के आधार पर अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सर्विलांस टीम की मदद से छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदगंज अमखिड़िया के रहने वाले बाबूराम ने बताया कि वह खेती के अलावा साप्ताहिक बाजारों में रेडीमेड कपड़ों की फड़ लगाते हैं। उनके एक बेटी छाया (13) व दो बेटे गौरव (9), सौरभ (7) हैं। सोमवार सुबह करीब 11 बजे एक अंजान व्यक्ति ने उनके मोबाइल पर कॉल की। फोन रिसीव करते ही आरोपी ने दो लाख रुपये लेकर खंडाला आने को कहा। ऐसा न करने पर परिवार को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। इसके अलावा बेटे का अपहरण करने की भी धमकी दी। इसके बाद व्यापारी ने उसी नंबर पर बैक कॉल की, इस पर आरोपी ने गाली गलौज शुरू कर दी। फोन पर मिली धमकी के बाद व्यापारी के परिवार में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। एसएचओ मनोज कुमार त्यागी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सर्विलांस टीम की मदद से धमकी देने वाले का पता लगाया जा रहा है। गांव में भी छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें