खेकड़ा (बागपत)।
थाना क्षेत्र के ग्राम सलावतपुर खेड़ी के पवन हत्याकांड के नामजद फरार चल रहे आरोपी के खिलाफ पुलिस ने न्यायालय के आदेश की अवहेलना के चलते मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस न्यायालय से आदेश जारी करा जल्द ही कुर्की करेगी।
क्षेत्र के ग्राम सलावतपुर खेड़ी निवासी पवन पुत्र हरेंद्र की नौ जुलाई 2017 को रंजिश के चलते हत्या की। इसमें पुलिस नामजद सात आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार करके चालान कर जेल भेज चुकी है। जबकि एक आरोपी विशाल अभी फरार चल रहा है। थाना प्रभारी एसपी सिंह ने बताया कि एक माह पहले पुलिस ने न्यायालय से कुर्की पूर्व वारंट जारी करा नोटिस उसके घर पर चस्पा किया, न्यायालय के आदेश के बाद भी फरार आरोपी ने न्यायालय में समर्पण नहीं किया। इसके चलते न्यायालय की अवहेलना का फरार आरोपी विशाल के खिलाफ खेकड़ा थाने में मुकदमा दर्ज किया। बुधवार अथवा शनिवार को न्यायालय से कुर्की के आदेश जारी कराकर उसके घर की कुर्की होगी।