रमाला (बागपत)। थाना क्षेत्र के ककड़ीपुर गांव में किसान के घर में घुसकर बदमाशों ने हवाई फायरिंग की। किसान ने किसी तरह जान बचाई। हमलावरों ने दो दिन में किसान को देख लेने की धमकी दी । पीड़ित ने थाने में तहरीर दी।
ककड़ीपुर गांव निवासी मास्टर किरण पाल सिंह सोमवार की रात में अपनी पत्नी के साथ घर पर सो रहे थे। रात करीब दस बजे उनके घर पहुंचे बदमाशों ने दरवाजा खोलने के लिए कहा। किसान ने परिचय जानना चाहा तो बदमाशों ने हवाई फायरिंग शुरू कर दी। करीब 20 मिनट तक बदमाश हवाई फायरिंग करते रहे और किसान को देख लेने की धमकी दी । सहमे किसान ने पुलिस को जानकारी दी। रमाला पुलिस मौके पर पहुंची। बदमाशों की तलाश में कांबिंग की, लेकिन सुराग नहीं लगा। मंगलवार को किसान रमाला थाने पहुंचा और तहरीर दी। किसान ने एसपी जयप्रकाश से पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की । किसान ने कहा भागते हुए बदमाशों ने दो दिन में उसे देख लेने की धमकी दी है, उसकी जान को खतरा बना हुआ है।