फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान को बंधक बनाकर धान लदा ट्रैक्टर ट्रॅला लूटा

Wed, 25 Oct 2017 11:38 PM IST
पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
असम हाईवे पर दस्तक देकर सशस्त्र बदमाशों ने जरा पुलिस चौकी से एक किलोमीटर दूर धान लेकर मंडी आ रहे किसान से लूटपाट की। ओवरटेक कर किसान को रोकने के बाद बदमाशों ने रस्सी से बांधकर जंगल में डाल दिया। इसके बाद धान लदा ट्रैक्टर ट्रॉला लूट ले गए। डेढ़ घंटे बाद खुद को बंधनमुक्त कर चौकी पहुंचे किसान ने घटना की सूचना दी। इसके बाद पुलिस में हड़कंप मच गया। मौका-मुआयना कर पुलिस अधिकारी छानबीन में जुट गए हैं।
विज्ञापन

माधोटांडा थाना क्षेत्र के ग्राम कटपुरा निवासी दर्शन सिंह बुधवार सुबह चार बजे गजरौला के सकरिया गांव निवासी अमरदीप का धान अपने ट्रैक्टर ट्राला में लादकर पीलीभीत मंडी के लिए निकले। ट्राले में 130 बोरी धान लदा हुआ था। असम हाईवे गजरौला क्षेत्र में गढ़ा रेंज के जंगल के पास दमगढ़ी गांव पहुंचते ही एक बाइक पर सवार होकर आए नकाबपोश चार सशस्त्र बदमाशों ने ओवरटेक कर किसान को रोक लिया। असलहों के बल पर किसान से मारपीट की गई। इसके बाद उसको रस्सी से हाथ-पैर बांधकर जंगल में डाल धान लदा ट्रैक्टर ट्राला लूट लिया। किसी तरह खुद को बंधनमुक्त कर किसान जंगल से बाहर निकाला। वह एक ट्रक चालक से लिफ्ट लेकर जरा पुलिस चौकी पहुंचा और घटना की सूचना दी। बुधवार सुबह तड़के हाईवे पर लूट की जानकारी मिलते ही पुलिस के पसीने छूट गए। चौकी प्रभारी निर्देश कुमार पुलिस बल के साथ मौका मुआयना करने पहुंचे। अफसरों को भी घटना की सूचना दी गई। इस पर एएसपी रोहित मिश्रा, सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई, लेकिन कोई खास क्लू नहीं मिल सका।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें