फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगवा किशोरी की हत्या किए जाने की आशंका जताई

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। असलहों के बल पर एक किशोरी को अगवा कर लिया गया था। नकदी जेवरात के लालच में उसकी हत्या करने की आशंका किशोरी के चाचा ने जताई है। दियोरियाकलां पुलिस पर तहरीर देने के बाद भी कोई कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने आईजी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

दियोरियाकलां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने आईजी को दिए शिकायत पत्र में बताया कि 11 अगस्त को वह परिवारीजनों संग खेत पर निराई करने गए हुए थे। घर पर उनकी नाबालिग भतीजी रुकी हुई थी। आरोप है कि गांव के कुछ दबंग किस्म के लोग परिवारीजनों की गैर मौजूदगी में घर में घुस गए। इसके बाद असलहों के बल पर किशोरी को अगवा कर लिया। घर पर रखे 70 हजार रुपये और जेवरात भी लूटने का आरोप है। खेत से वापस आने पर भतीजी के नदारद मिलने पर पीड़ित ने ग्रामीणों से जानकारी की। जिसमें उसके अगवा किए जाने का पता लगा। इसकी उसी दिन कोतवाली दियोरियाकलां पुलिस से शिकायत की गई, लेकिन पुलिस ने मामला टाल दिया। कोई कार्रवाई आज तक नहीं की गई है। पीड़ित ने रुपये और जेवरात की खातिर भतीजी की हत्या कर लाश गायब करने की आशंका जताते हुए आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें