फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाल पकडने को शारदा नदी में कूदा मछुवारा डूबा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शारदानगर (लखीमपुर खीरी)। शारदा बैराज पर थाना धौरहरा के खैरापुरवा गांव निवासी मछुवारा 25 वर्षीय प्रदीप गुरुवार की सुबह आठ बजे मछली पकड़ने के लिए जाल बैराज के गेट नं एक में लगाया और कुछ दूरी पर बैठ गया। आरोप है कि ठेकेदार के मुंशी ने जाल निकालकर नदी में फेंक दिया। यह देख उसने तेज धार में बह रहे जाल को पकड़ने के लिए नदी में छलांग लगा दी, लेकिन बहाव तेज होने के कारण वह बह गया। परिवार वालों ने मुंशी के खिलाफ तहरीर दी है। सूचना पर पहुंची धौरहरा पुलिस गोताखोरों की मदद से डूबे युवक की तलाश करा रही है। वही परिजनों ने ठेकेदार के गुर्गे को हादसे का दोषी मानते हुए पुलिस को उसके खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना धौरहरा के खैरापुरवा गांव निवासी संतराम ने बताया कि गुरुवार को पुत्र 30 वर्षीय प्रदीप शारदा बैराज पर मछली का शिकार करने गया था। मछली ठेकेदार के मुंशी ने उसके बेटे से सुबह बिक्री हुई मछली का हिसाब मांगा। आरोप है कि लेनदेन को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई। इससे नाराज मुंशी ने शिकार के लिए लगा जाल निकालकर नदी में फेंक दिया। यह देख पुत्र जाल को पकड़ने के लिए नदी में कूद पड़ा। वह पानी का बहाव तेज होने के कारण वह बह गया। युवक को डूबता देख आरोपी मुंशी मौके से फरार हो गया। मछुवारे के डूबने से वहां अफरातफरी मच गई। सूचना पर धौरहरा पुलिस ने युवक की तलाश में गोताखोरों को नदी में उतारा। बहाव देख उनके भी पसीने भी छूट गए। हालांकि पुलिस और परिजन उसकी तलाश में जुटे हैं। धौरहरा कोतवाली के एसएसआई दिनेश यादव ने बताया कि ठेकेदार के मुंशी की लापरवाही से हादसा होने की बात सामने आई है। परिवार वालों ने मुंशी के खिलाफ तहरीर दी है। फिलहाल अभी युवक की तलाश की जा रही है। जांच बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

000000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें