दो अप्रैल को न्यूरिया कालोनी के लोगों ने किया था शराब की दुकान हटाने को प्रदर्शन
शराब की दुकान हटाने की मांग पर उग्र प्रदर्शन करने वाले न्यूरिया कालोनी के 54 लोगों के खिलाफ सेल्समैन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें छह लोगों को नामजद किया गया है।
दो अप्रैल को शराब की दुकान हटाने की मांग पर न्यूरिया कालोनी की महिलाओं और पुरुषों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया था। इसमें शराब की दुकान में तोड़फोड़ की गई थी। चार दिन बाद इस मामले में कानूनी कार्रवाई हुई है। इंस्पेक्टर जसपाल सिंह ग्वाल ने बताया कि शराब सेल्समैन संतोष हीरा की तहरीर पर न्यूरिया कालोनी निवासी दीपक राय, रंजीत, मानिक ओझा, भकतोस मंडल, सुशील विश्वास एवं चार दर्जन अज्ञात महिल पुरुषों के खिलाफ बलवा व तोड़फोड़ करने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।