गोहत्या की सूचना पर पुलिस ने मारा छापा
मांस, खालें और हत्या के उपकरण बरामद
क्रासर...
हत्या को ले जा रहे पांच गोवंशीय पशु बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
पूरनपुर। खेत में हो रही गोहत्या की सूचना पर पुलिस ने छापा मारकर दो क्विंटल मांस, दो खालें और हत्या के प्रयुक्त उपकरण बरामद कर लिए। पुलिस को चकमा देकर गो हत्यारोपी भाग गए। पुलिस ने तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एक अन्य स्थान पर हत्या के लिए गोवंशीय पशुओं को ले जाने की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर पांच गोवंशीय पशु बरामद कर लिए। पशुओं को हत्या के लिए ले जा रहे आरोपी भाग गए। पुलिस ने गांव गहलुइया के चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
मोहल्ला साहूकारा (कुरैशियान) में एक खेत में गोवंशीय पशुओं की हत्या की सूचना पर नगर चौकी इंचार्ज निर्देश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापा मारा। पुलिस की भनक पर गोवंशीय पशुओं की हत्या कर रहे तीन आरोपी भागने में सफल हो गए। मौके से दो क्विंटल मांस, दो खालें और हत्या के उपकरण बरामद किए। कोतवाली पुलिस ने निर्देश कुमार की ओर से मौके से भागे तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। हत्या को गोवंशीय पशु ले जाने की सूचना पर पुलिस ने खुटार रोड पर एक स्थान पर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर पशुओं को क्रूरतापूर्वक पीटते ले जा रहे आरोपी भाग गए। पुलिस ने पांच पशुओं को बरामद कर गांव गहलुइया निवासी नईम, गौस मोहम्मद, मोहसीन उर्फ कल्लू व इरफान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।